देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Nissan Magnite ने रचा इतिहास, भारत से एक्सपोर्ट की 12 लाख कारें

By Rajat Sharma

Published on:


Nissan Magnite : निसान मोटर इंडिया का भारतीय पोर्टफोलियो आजकल सिर्फ एक कार (Nissan Magnite) पर टिका है। लेकिन इसी (Nissan Magnite) की ताकत से कंपनी ने कार एक्सपोर्ट में नया कीर्तिमान रच दिया है। दरअसल, निसान ने भारत से 1.2 मिलियन यानी 12 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट का सफर पूरा कर लिया है।

कंपनी ने हाल ही में अपनी 1.2 मिलियनवीं यूनिट तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट से GCC मार्केट के लिए एक (Nissan Magnite SUV) के रूप में एक्सपोर्ट की। ये मील का पत्थर निसान के लिए गर्व की बात है, जो ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत को दिखाता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जब से निसान मोटर इंडिया ने भारत से एक्सपोर्ट शुरू किया, तब से कई मॉडल्स ग्लोबल बाजारों में छाए हुए हैं। इनमें मुख्य रूप से (Nissan Magnite B SUV), सनी सेडान, किक्स SUV और माइक्रा हैचबैक शामिल हैं।

लेकिन स्टार ऑफ द शो तो (Nissan Magnite) ही है, जो भारत में लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) और राइट-हैंड ड्राइव (RHD) दोनों कॉन्फिगरेशन में बनाई जाती है। अक्टूबर 2025 के आखिर तक, निसान मोटर इंडिया ने 1.2 मिलियन (12 लाख) यूनिट्स एक्सपोर्ट का ये शानदार मील का पत्थर हासिल कर लिया।

कंपनी की इस 1.2 मिलियन यूनिट्स एक्सपोर्ट मील के पत्थर का उद्घाटन निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने तमिलनाडु के एन्नोर में कामराजार पोर्ट पर किया। वर्तमान में निसान भारत से अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और साउथ ईस्ट एशिया के 65 देशों में मॉडल्स एक्सपोर्ट करता है, जिसमें LHD और RHD दोनों कॉन्फिगरेशन शामिल हैं।

जबकि माइक्रा, सनी और किक्स जैसे मॉडल्स निसान की एक्सपोर्ट लाइनअप का अहम हिस्सा बने हुए हैं। (Nissan Magnite SUV) ने B SUV सेगमेंट में निसान के बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचाया है। ये कार ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ फिलॉसफी को साकार करती है।

निसान (Nissan Magnite) को हाल ही में ग्लोबल NCAP से 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग मिली है। ये 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जो इसे और भी खास बनाती है। निसान भारत के बेहद कॉम्पिटिटिव 4.2m से 4.4m SUV सेगमेंट में टेक्टन के साथ दोबारा एंट्री करने को बेताब है, जो रेनो डस्टर के साथ प्लेटफॉर्म, पावरट्रेन और मैकेनिकल कंपोनेंट्स शेयर करेगी।

इसे 26 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। सौरभ वत्स ने कहा कि निसान गाड़ियों का ये एक्सपोर्ट हमारी ऐतिहासिक उपलब्धि है। ये दुनियाभर में हमारे मेड-इन-इंडिया कारों पर ग्राहकों के भरोसे को दिखाती है।

Leave a Comment