देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

New Skoda Octavia RS : 50 लाख की लग्जरी कार ने मचाई धूम, 20 मिनट में हुई ऑउट ऑफ स्टॉक

By Rajat Sharma

Published on:


New Skoda Octavia RS : स्कोडा इंडिया ने भारतीय बाजार में 25 साल का धमाकेदार सफर पूरा कर लिया है। इस शानदार माइलस्टोन पर कंपनी ने अपना सबसे हिट मॉडल ऑक्टेविया RS को एकदम नए अवतार में लॉन्च कर दिया। एक्स-शोरूम प्राइस 49.99 लाख रुपये रखी गई है। ये लिमिटेड-एडिशन, फुली बिल्ट यूनिट (FBU) वाली परफॉर्मेंस सेडान लॉन्च होते ही रिकॉर्ड तोड़ने पर उतारू हो गई।

वाकई, प्री-बुकिंग ओपन होने के महज 20 मिनट में ऑक्टेविया RS की सारी यूनिट्स उड़ गईं! भारत में 2004 में पहली बार उतारी गई ऑक्टेविया RS ने अपने टर्बो-पेट्रोल इंजन और ड्राइवर-केंद्रित डायनामिक्स से परफॉर्मेंस सेडान का बेंचमार्क सेट कर दिया। नई स्कोडा ऑक्टेविया RS की डिलीवरी 6 नवंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी।

इंजन का तूफान 

नई ऑक्टेविया RS पहले से कहीं ज्यादा पावर-पैक्ड फॉर्म में धमाल मचा रही है। इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन फिट किया गया है, जो 261 bhp की धांसू पावर और 370 Nm का जबरदस्त टॉर्क उगलता है।

7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से सजी ये सेडान सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली 250 किमी/घंटा तक लिमिटेड है। ऑक्टेविया RS का ये इंजन ड्राइवर्स को रेस ट्रैक जैसा थ्रिल देगा, बिना किसी समझौते के।

लुक का जलवा 

डिजाइन की बात करें तो नई ऑक्टेविया RS पहले से ज्यादा आक्रामक और लग्जरी भरी नजर आती है। 19-इंच के डुअल-टोन एलियास अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड-आउट स्कोडा लोगो, स्पोर्टी बंपर्स और रियर स्पॉइलर जैसे फीचर्स इसे रोड पर राजा बना देते हैं।

ब्लैक एग्जॉस्ट टिप्स और ग्लॉसी ब्लैक एक्सटीरियर इंसर्ट्स ऑक्टेविया RS के परफॉर्मेंस जीन को खूब हाईलाइट करते हैं। पांच कूल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी ये ब्यूटी – मम्बा ग्रीन, रेस ब्लू, वेलवेट रेड, मैजिक ब्लैक और कैंडी व्हाइट। ऑक्टेविया RS का ये नया लुक हर सिर घुमा देगा!

केबिन का कमाल 

अंदर का हाल देखें तो ऑल-ब्लैक थीम के साथ सुएडिया अपहोल्स्ट्री, रेड स्टिचिंग और कार्बन-फिनिश डैशबोर्ड ऑक्टेविया RS को स्पोर्टी और प्रीमियम वाइब देता है। फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, एल्युमिनियम पेडल्स और एंबिएंट लाइटिंग ड्राइविंग को और मजेदार बना देते हैं। ऊपर से 600 लीटर का बूट स्पेस और 50 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लग्जरी के साथ प्रैक्टिकल भी रखता है। ऑक्टेविया RS सचमुच हर ड्राइवर का सपना है – पावर, स्टाइल और कम्फर्ट का घातक कॉम्बो!

Leave a Comment