देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Maruti Eeco : कम कीमत में Maruti की 7 सीटर कार, फीचर्स और सेफ्टी में है सबका ध्यान

By Rajat Sharma

Published on:


Maruti Eeco : मारुति सुजुकी की गाड़ियां हमेशा ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है लो मेंटेनेंस कॉस्ट और बजट में आसानी से उपलब्ध कारें। सेडान, हैचबैक, एसयूवी या एमपीवी – हर सेगमेंट में मारुति सुजुकी का दबदबा कायम है।

लेकिन यदि हम वैन सेगमेंट की बात करें, तो मारुति सुजुकी की पेशकश सबसे अलग है। कंपनी ने दमदार फीचर्स वाली वैन मार्केट में उतारी है, जिससे इसे इस सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद किया जाता है।

आंकड़े भी यही कहते हैं – मारुति वैन का बाजार में 94% कब्जा है।

Maruti Eeco: वैन सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार

मारुति सुजुकी के वैन सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कार है Maruti Eeco। इसकी लगातार बढ़ती बिक्री ने इसे 7 सीटर कारों में सबसे सस्ती और पसंदीदा कार बना दिया है।

इस कार ने 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कंपनी ने 2010 से 2018 के बीच पहले 5 लाख यूनिट्स बेचीं।

लेकिन 2018 के बाद मात्र 3 साल में अगले 5 लाख यूनिट्स बिक गईं।

इस तेजी से हो रही बिक्री के चलते Maruti Eeco ने टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में अपनी खास जगह बनाई है, और टाटा पंच और हुंडई क्रेटा जैसी कारों को पीछे छोड़ दिया है।

5.25 लाख रुपये की कीमत में धमाल

Maruti Eeco का नया मॉडल अब 13 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर दोनों शामिल हैं। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कमर्शियल यूज के लिए भी बेहद पसंद की जाती है।

कीमत और फीचर्स

  • नई कार की एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत: 5.25 लाख रुपये
  • इंटीरियर: नया और मॉडर्न
  • फीचर्स: 360° कैमरा, 6 एयरबैग्स, एडवांस कनेक्टिविटी
  • इंजन: 1.2 लीटर K-Series डुअल-जेट VVT पेट्रोल
  • पावर: 80.76 PS
  • टॉर्क: 104.4 Nm

इस कार की कीमत, फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन इसे बजट फ्रेंडली 7-सीटर कारों में टॉप चॉइस बनाते हैं।

Leave a Comment