Cold Water Health Rrisks : सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना कई लोगों के लिए एक आदत बन चुकी है। अक्सर लोग यह सोचते हैं कि इससे सेहत बेहतर होगी और मेटाबॉलिज्म व इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
हालांकि, हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जिनको पहले से ही हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, या ब्रेन स्ट्रोक का इतिहास है।
सर्दियों में शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है। ऐसे में अचानक ठंडे पानी से नहाना शरीर के तापमान में बदलाव ला सकता है।
इससे दिल की धड़कन और रक्त प्रवाह प्रभावित होते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।
ठंडे पानी से नहाने से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द भी हो सकता है, जो पहले से चोट या दर्द से परेशान लोगों के लिए और गंभीर हो सकता है।
इसके अलावा, यह सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा देता है, खासकर उन लोगों में जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इसके कारण हृदय को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
अगर कोई पहले से हृदय रोगी है, तो यह हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ा सकता है।
इसलिए विशेषज्ञ हमेशा गुनगुने पानी से नहाने की सलाह देते हैं। मोटापे, धूम्रपान की आदत या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले लोग भी ठंडे पानी से दूर रहें।
सुरक्षित और स्वस्थ रहने के लिए सर्दियों में नहाने का सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है।











