देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Maruti Baleno : एक बार फिर बिक्री में नंबर-1 बनी यह प्रीमियम हैचबैक, कीमत ने सबको किया हैरान

By Rajat Sharma

Updated on:


Maruti Baleno : भारतीय कार मार्केट में SUV का क्रेज भले ही छाया हुआ हो, लेकिन प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का जादू अब भी बरकरार है। अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि इस सेगमेंट में मारुति बलेनो (Maruti Baleno) का कोई जवाब नहीं।

इस कार ने एक बार फिर अपने राइवल्स को धूल चटाकर नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी। आइए, अगस्त 2025 की प्रीमियम हैचबैक सेल्स की पूरी कहानी जानते हैं।

मारुति बलेनो 

मारुति बलेनो (Maruti Baleno) ने अगस्त 2025 में 12,549 यूनिट्स की शानदार बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसकी मासिक बिक्री (MoM) स्थिर रही, यानी जुलाई 2025 के 12,503 यूनिट्स के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं हुआ। लेकिन सालाना आधार पर (YoY) इसकी बिक्री में 1% की बढ़त दर्ज की गई।

मारुति बलेनो (Maruti Baleno) की बिक्री इतनी जबरदस्त रही कि यह अकेले बाकी सभी राइवल्स की कुल बिक्री के बराबर पहुंच गई। स्टाइलिश लुक्स, शानदार फीचर्स और मारुति की भरोसेमंद छवि ने इसे ग्राहकों की पहली पसंद बनाए रखा है।

टोयोटा ग्लैंजा 

टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) ने 5,102 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसकी मासिक बिक्री (MoM) में 2% की बढ़त देखी गई, जबकि सालाना आधार पर (YoY) 10% की ग्रोथ हुई। टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) ने धीरे-धीरे अपनी जगह मजबूत की है। मारुति बलेनो (Maruti Baleno) पर आधारित यह कार अपनी प्रैक्टिकलिटी, किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के दम पर ग्राहकों का दिल जीत रही है।

टाटा अल्ट्रोज 

तीसरे स्थान पर टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) ने बाजी मारी। इसकी बिक्री 3,959 यूनिट्स रही। मासिक बिक्री (MoM) में 1% की बढ़त और सालाना आधार पर (YoY) 31% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई। हाल ही में लॉन्च हुए टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) फेसलिफ्ट ने मार्केट में नई जान फूंकी है। इसकी सेफ्टी फीचर्स, स्टाइलिश डिजाइन और प्रीमियम अपील ने इसे युवा खरीदारों के बीच और भी लोकप्रिय बना दिया है।

हुंडई i20 

हुंडई i20 (Hyundai i20) और i20 N Line ने मिलकर 3,634 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मासिक बिक्री (MoM) में 7% की बढ़त तो दिखी, लेकिन सालाना आधार पर (YoY) इसकी बिक्री में 26% की भारी गिरावट दर्ज की गई। हुंडई i20 (Hyundai i20) ने मंथली सेल्स में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पिछले साल की तुलना में इसका जलवा कुछ फीका रहा।

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का हाल

कुल मिलाकर, अगस्त 2025 में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट ने जुलाई 2025 की तुलना में 2% की हल्की बढ़त हासिल की। कुल 25,244 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस सेगमेंट में मारुति बलेनो (Maruti Baleno) ने एक बार फिर साबित किया कि यह भारत की असली प्रीमियम हैचबैक क्वीन है। टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) और टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मारुति बलेनो (Maruti Baleno) का दबदबा तोड़ना अभी किसी के बस की बात नहीं।

Leave a Comment