Mahindra Marazzo : पिछले कुछ सालों से भारतीय ग्राहकों में MPV गाड़ियों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टोयोटा इनोवा और मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसी गाड़ियां इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। लेकिन इसी सेगमेंट में महिंद्रा मराजो को वो प्यार नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी।
हाल ही में अगस्त 2025 में महिंद्रा मराजो की बिक्री सिर्फ 8 यूनिट्स तक सिमट गई। यानी, पिछले साल अगस्त 2024 के 46 यूनिट्स की तुलना में इस बार 475% की भारी गिरावट देखी गई। आइए, जानते हैं महिंद्रा मराजो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में पूरी डिटेल।
धमाकेदार फीचर्स से लैस है महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो का केबिन इतना शानदार है कि ये फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट है। इसमें आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 10.6-इंच का बड़ा इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी की बात करें तो गाड़ी में 2 एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। मार्केट में महिंद्रा मराजो का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी पॉपुलर MPVs से है। बता दें, इस गाड़ी को महिंद्रा ने साल 2018 में लॉन्च किया था।
पावरट्रेन और माइलेज का दम
महिंद्रा मराजो में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 120.96bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन न सिर्फ दमदार है, बल्कि माइलेज में भी कमाल करता है। कंपनी का दावा है कि महिंद्रा मराजो 18 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.59 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल में 17 लाख रुपये तक जाती है।
महिंद्रा मराजो भले ही बिक्री में पीछे हो, लेकिन इसके फीचर्स और पावर इसे एक शानदार फैमिली MPV बनाते हैं। अगर आप एक किफायती और फीचर-पैक्ड MPV की तलाश में हैं, तो इसे एक बार जरूर चेक करें।











