देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Dinner Health Mistakes : रात के खाने में इन फूड्स से करें परहेज़, नहीं तो पाचन होगा खराब

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Dinner Health Mistakes : स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए दिनभर का खानपान संतुलित होना बेहद जरूरी है। लेकिन जब बात डिनर यानी रात के खाने की आती है, तो हमें खास सावधानी बरतनी चाहिए।

दरअसल, रात के समय हमारा पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में अगर हम गलत चीजें खा लें, तो यह गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और नींद की समस्या तक पैदा कर सकती हैं।

तो चलिए जानते हैं कि रात के खाने में किन 7 चीजों से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

दही या कढ़ी

रात में दही या कढ़ी का सेवन पाचन को बिगाड़ सकता है। इनकी ठंडी तासीर बलगम और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ाती है।

साथ ही, कई लोगों को इससे पेट फूलना और गैस की समस्या हो सकती है।

राजमा

राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन यह पचने में भारी है। रात को राजमा खाने से गैस, कब्ज और पेट दर्द हो सकता है। इसे दोपहर में खाना ज्यादा सही रहता है।

छोले

छोले भी हाई प्रोटीन और हैवी फूड माने जाते हैं। रात में इन्हें खाने से पाचन धीमा हो जाता है और पेट भारी लगने लगता है। इससे आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

नॉन-वेज (मीट)

मीट पचने में ज्यादा समय लेता है। खासतौर पर मसालेदार मीट रात को खाने से एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए डिनर में इससे बचना ही बेहतर है।

अंडा

अंडा भले ही प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, लेकिन रात में यह कई बार एसिडिटी और पेट फूलने का कारण बन सकता है। खासतौर पर उबला या तला हुआ अंडा डिनर के लिए भारी पड़ सकता है।

मीठी चीजें

रात में मिठाई या डेज़र्ट खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित होता है। इसके अलावा, मीठा खाने से नींद पर भी असर पड़ सकता है।

तली-भुनी चीजें

फ्राइड फूड पचने में मुश्किल होते हैं। रात को इन्हें खाने से एसिडिटी, पेट दर्द और गैस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

रात के खाने में क्या खाएं?

अगर आप रात को हल्का और सुपाच्य भोजन लेंगे, तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा और नींद भी गहरी आएगी। डिनर में सूप, खिचड़ी, दलिया, सलाद और हरी सब्जियां बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

Leave a Comment