देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Sabudana Kesar Pudding : साबूदाना खीर से बोर हो गए हैं, ट्राई करें ये नया वायरल ट्रीट

By Rajat Sharma

Published on:


Sabudana Kesar Pudding : अगर आप व्रत या उपवास के दिनों में बार-बार वही पुरानी साबूदाना खीर खाकर ऊब चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया और रॉयल ट्राई करने का।

पेश है साबूदाना केसर पुडिंग – एक ऐसी डेजर्ट जो दिखने में भले ही फेस्टिव लगे, लेकिन स्वाद में भी किसी खास मौके से कम नहीं।

इस पुडिंग की खासियत है केसर की भीनी खुशबू और साबूदाने की मुलायम बनावट, जो इसे व्रत के लिए बिल्कुल परफेक्ट स्वीट ट्रीट बनाती है।

साथ ही, इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे किसी भी फेस्टिव या फास्टिंग डे पर ट्राय कर सकते हैं।

सामग्री

  • साबूदाना – 1/2 कप
  • दूध – 1 लीटर
  • चीनी – 4-5 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
  • केसर – 8-10 रेशे (1 टेबलस्पून गर्म दूध में भिगोएं)
  • इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – सजावट के लिए
  • घी – 1 टीस्पून (वैकल्पिक)

बनाने की विधि

साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें।

एक भारी बर्तन में दूध उबालें और इसमें भिगोए हुए केसर के रेशे डाल दें।

भीगा हुआ साबूदाना दूध में डालें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं।

साबूदाना जब पारदर्शी हो जाए, तब समझ जाए कि यह पूरी तरह से पक गया है।

अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाएं।

गैस बंद करें और पुडिंग को कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाएं। इसे आप गरम या ठंडी दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं।

Leave a Comment