Fastest news from Uttarakhand

भाजपा को पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है : मैखुरी          

गौचर / चमोली, (ललिता प्रसाद लखेड़ा)। भाजपा से आमजन को जोड़ कर भाजपा को पुनः विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में कार्यकर्ता अपना योगदान दें। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने आदिबद्री में आयोजित बैठक में कही। आदिबद्री धाम में आयोजित कर्णप्रयाग विधानसभा की सदस्यता अभियान की बैठक में जिलाध्यक्ष मैखुरी ने कहा सदस्यता अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसे प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से लेना होगा। सदस्यता अभियान कार्यक्रम में किसी भी कार्यकर्ता की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि कोई कार्यकर्ता अभियान में सहयोग नहीं करता है तो उसे तत्काल हटा कर अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ता को अवसर प्रदान किया जाएगा। बैठक से पूर्व कर्णप्रयाग विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी के साथ श्री आदिबदरी नाथ जी के दर्शन कर अभियान की सफलता की कामना की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी ने सभी मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी एक जुट हो जाएं और जिसे जो दायित्व दिया गया है उसे पूरे समर्पित भाव से निभाएं। कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों को दल व दल की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करे। कर्णप्रयाग विधानसभा सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण मैठाणी ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए आमजन को भाजपा से जोड़न है। इसके लिए बूथस्तर तक योजना बना ली गई है। उन्होंने कहा की सदस्यता अभियान दो चरणों में संपन्न होगा। इसलिए कार्यकर्ता अनुशासन के साथ अपने काम को निष्ठा पूर्वक करेंगे। 30 अगस्त तक भाजपा का राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता प्रशिक्षण के पश्चात आगामी 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका होगी। ‌इस बार देश में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है जिसे भाजपा अपने निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा जो पदाधिकारी कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है उसे दल ने हमेशा विशेष तवज्जो दी है और आगे भी देता रहेगा। बैठक को सह संयोजक समीर मिश्रा, कै० गैंणा सिंह रावत ने भी सम्बोधित किया। नारायण सिंह नेगी के संचालन में हुई इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय रावत, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह फनियाल, बीरेंद्र प्रभु, विक्रम मिंग्वाल, सुभाष चमोली, महामंत्री आशीष विष्ट व सुभाष नौटियाल, पूनम खण्डूरी, पवित्रा देवी, कांता देवी, ममता राणा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.