Fastest news from Uttarakhand

नव निर्वाचित सांसद अनिल बलूनी ने अपने लोकसभा क्षेत्र में शुरू की धन्यवाद यात्रा

गौचर / चमोली (ललिता प्रसाद लखेड़ा): गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद शुक्रवार को भाजपा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने लोकसभा चुनाव में शानदार विजय दिलाने के लिये कार्यकर्ताओं एवं जनता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। शुक्रवार देर सांय गौचर नगरपालिका क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर कर सांसद अनिल बलूनी का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को संबोधित कर धन्यवाद दिया। बलूनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से उन्हें अपार स्नेह एवं आशीर्वाद मिला है। इसके लिये देवतुल्य जनता को शत् शत् प्रणाम। उन्होंने कहा कि मैं गढ़वाल को देश के सबसे अग्रणी लोकसभा बनाने के लिये कृतसंकल्पित हूं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, विधायक थराली भोपाल राम टम्टा, नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, राकेश जोशी, हिमानी वैष्णव, लक्ष्मी जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कृष्णा रावल, पवित्रा बिष्ट, रोशनी नेगी, गो सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, कमल कान्त कांडपाल, विकेन्द्र खत्री, पूरण सिंह चौधरी, नवीन टाकुली, जगदीश जोशी, सुनील शैली, चैतन्य बिष्ट, नितेश चौधरी, सुरेन्द्र लाल, कुला लाल,, कमल सिंह भंडारी, ओम प्रकाश, प्रकाश चन्द्र डिमरी, हरीश चिन्दोला, भागवत मैठाणी, प्रेम सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, मनवर सिंह, सुनील पुजारी, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, अनूप नेगी, जीतेन्द्र चौहान, मनीष चौहान, अक्की ठाकुर, दर्शन कंडारी, महेंद्र सिंह बिष्ट, आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.