Fastest news from Uttarakhand

भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत करेंगे दर्ज़ : धामी

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। धामी अल्मोड़ा में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस देश में वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। जनता विकास को लेकर बहुत जागृत है। उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

धामी ने अल्मोड़ा क्षेत्र के प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से जिताने की अपील की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को गिनाया। प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि अगले 5 साल में टनकपुर, बागेश्वर, रामनगर, चौखुटिया रेल लाइन के प्रथम चरण का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने के लिए उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी आदि ने विचार रखे।

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अजय, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मोहन सिंह मेहरा, फकीर राम, महेश जीना, पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूरन सिंह, कैलाश शर्मा, महेश नेगी, लोकसभा प्रभारी सुरेश भट्ट, सह प्रभारी अजय बिष्ट समेत संसदीय क्षेत्र की चारों जिलों से आए पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इससे पूर्व अल्मोड़ा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा के नेतृत्व मे सभा संयोजक अजीत कार्की, हरीश बिष्ट धर्मेंद्र बिष्ट आदि कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे के और गर्मजोशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया।

भाजपा की सदस्यता ली

भारतीय जनता पार्टी की सभा के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय भाजपा सरकार की लोकप्रियता और कार्य से प्रसन्न होकर विपक्षी दलों के लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों से भाजपा की रीति नीति के साथ चलने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.