Fastest news from Uttarakhand

नारी चण्डिका देवी की देवरा (बन्यात)यात्रा का 38 दिन में बमोथ पहुंचने पर गांववासियों ने किया भव्य स्वागत

गौचर / चमोली (ललिता प्रसाद लखेड़ा): तल्ला नागपुर पट्टी के नौज्युला की आराध्य चंडिका नारी देवी की देवरा यात्रा बन्यात का बमोथ गांव में पहुंचने पर गांववासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

चण्डिका नारी देवी विगत 17 अक्टूबर से देवरा यात्रा (भ्रमण) पर है। अब तक देवी की देवरा यात्रा ने अपने भ्रमण के 38 दिन पूरे कर लिऐ हैं। रविवार को विकासखंड पोखरी की रानों ग्राम सभा से भ्रमण करते हुऐ दोपहर बाद बमोथ ग्राम सभा में पहुंची। पंचायत भवन में रात्री विश्राम के दौरान परिसर में चंडिका देवी के ब्रह्म ठांकर, देवी का फर्स, भूमियाल, ऐरवाले, बालदौ आदि पाश्व ने नृत्य के द्वारा भारी संख्या में मौजूद भक्त जनों को अपना आशीर्वाद दिया गया।

सोमवार को चण्डिका देवी नारी की विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने के बाद गांववासियों द्वारा अपने घरों से देवी मां को पत्र पुष्प, चूड़ी, चुनरी, बिन्दी, साड़ी दक्षिणा आदि भेंट कर मन्नतें मांगी गई। तथा नारी चंडिका देवी ने भी अपने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.