पीएम मोदी का 9वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: अग्रवाल

 पीएम मोदी का 9वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा: अग्रवाल

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी गिनवाया। गुरुवार को भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत चंद्रेश्वर मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है। विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है। कहा कि पीएम मोदी ने ओबीसी वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं, ओबीसी कानून, रोजगार एवं नौकरी में विशेष प्रावधान किया है।

नई शिक्षा नीति में ओबीसी के लिए प्रावधान, गरीब व पिछड़ों के लिए स्वास्थ्य सेवा और सुविधा, आयुष्मान भारत आदि का लाभ दिया जा रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, मेयर अनिता ममगाईं, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा लक्ष्मी गुरूंग, सुरेश सैनी, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भूपेंद्र राणा, मंत्री शिव कुमार, पार्षद शिव कुमार गौतम, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा किशन मंडल, वीरभद्र मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, रायवाला अध्यक्ष विष्णु थापा, डोईवाला सुंदर लोधी, मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सुजीत यादव, अंकुर प्रजापति, दुर्गेश कुमार, संदीप सिंह, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Share this story