सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया

ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में आज राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया खेल दिवस का उद्घाटन प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने किया इस अवसर पर विद्यालय में सभी भैया बहनों को विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिनमें कैरम, शतरंज, सैक रेस, बनाना रेस, म्यूजिकल चेयर जैसे खेल मुख्य रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद 29 अगस्त 1905 इलाहाबाद में हुआ था. इसी महान खिलाड़ी के सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्म को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि खेलो का आयोजन उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल को बढ़ावा देना है। सभी खेलों का आयोजन दो वर्गों में किया गया सीनियर और जूनियर। जूनियर के सैक रेस में तपस, शौर्य व सुधांशु ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर के सैक रेस में मानसी, नन्दनी व मेहुल ने स्थान प्राप्त किया।
साथ ही वंदना सभा के दौरान राम गोपाल रतूड़ी ने सभी छात्र-छात्राओं को चंद्रयान 3 के बारे में पी पी टी के माध्यम से बताया कि हमारे वैज्ञानिकों ने किस प्रकार से इस जटिल प्रक्रिया को पूरा किया। इस अवसर पर सतीश चौहान, करणपाल बिष्ट, जितेंद्र यादव, रजनी गर्ग, रीना पाटिल, मनोरमा शर्मा, संदीप कुमार,अनिल भंडारी,नागेंद्र पोखरियाल व सुबोध नारायण सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।