भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

देहरादून, (रजत शर्मा) : आज 02 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात होली मिलन समारोह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हीरा सिंह बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था बहुत अच्छे कार्य कर रही है, जिसके लिए संस्था बधाई की पात्र हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे रविंद्र सिंह आनंद ने भी अपने संबोधन में कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश होते हुए भी भारत देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। होली पर्व सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है और होली पर्व का अपना एक अलग ही महत्त्व है। बतौर विशिष्ट अतिथि अशोक वर्मा ने बोलते हुए कहा की भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति पत्रकारों के हित के लिए काम कर रही है और यह बहुत गर्व की बात है। रामकुमार जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति बहुत अच्छा कार्य कर रही है और होली मिलन का कार्यक्रम इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए, जिससे पत्रकारों के हित की बात कहीं ना कहीं निकलती रहे। इनके अतिरिक्त पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा, महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौधरी, देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डा.वी.डी.शर्मा, दीपक सलवान, ललित, मोहन खालसा, धीरज चौधरी आदि पत्रकारों ने अपने विचार रखे।
होली मिलन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीटू त्यागी, देवेंद्र सिंह कांग्रेस प्रदेश सचिव, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, डॉ0 अनुराग उनियाल, रविन्द्र आनंद आप प्रवक्ता, दून व्यापार मंडल अध्यक्ष राम कपूर, डॉ0 संजय गाँधी, मोहन खत्री, अमन उज्जैनवाल आदि अथितिगण मौजूद रहे।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग के सौजन्य से हँसा सांस्कृतिक मंच द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी कला से कार्यक्रम में शमा बांधकर रखा और सभी पत्रकार बन्धुओ ने कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाया।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोड़ा, महामंत्री दीपक सैलवान, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ललित सनवाल, जिला अध्यक्ष मोहन सिंह खालसा, सुरेन्द्र नाथ भट्ट, देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डा. वी.डी.शर्मा, दीपक धीमान, गिरिधर शर्मा, दिनेश शक्ति तिरखा, नवीन जोशी, पोलखोल बहुगुणा, विजय रावत, प्रदीप भंडारी, धीरज चौधरी, विकास गर्ग, लक्की सिंह आदि मौजूद रहे।