मंत्री अग्रवाल ने किया नवनिर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का निरीक्षण

मंत्री अग्रवाल ने किया नवनिर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का निरीक्षण

ऋषिकेश। मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने चक जोगीवाला से साहबनगर की ओर 500 मीटर बनी बाढ़ सुरक्षा दीवार का निरीक्षण किया। कहा कि चक-जोगीवाला, जोगीवाला माफी और साहबनगर ग्राम सभा के लिए यह वरदान साबित होगी। शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने चक जोगीवाला से साहबनगर की ओर बनी बाढ़ दीवार का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि चक-जोगीवाला, जोगीवाला माफी और साहबनगर तक करीब 500 मीटर लंबी यह दीवार बाढ़ की समस्या से निजात दिलाएगी। कहा कि 4.93 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण वर्ष 2023 की शुरुआत में आरंभ हुआ था। वर्षाकाल से पूर्व निर्माण पूरा हो गया है। वर्षाकाल के दौरान अब बाढ़ का पानी सीधे ग्रामसभा में नहीं आएगा। इससे लोगों की जानमाल की सुरक्षा होगी। इस दौरान तीव्र गति से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य करवाने पर स्थानीय लोगों ने मंत्री का आभार जताया।

मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी, सहायक अभियंता अनुभव नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, चक जोगीवाला के प्रधान भगवान सिंह महर, जोगीवाला माफी के प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भाजपा नेता रोशन कुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Share this story