मणिपुर घटना पर घटना पर भड़के छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

मणिपुर घटना पर घटना पर भड़के छात्र संगठनों ने किया प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल।  मणिपुर में महिलाओं के साथ ही हुई वीभत्स घटना के विरोध में छात्र संगठनों में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को आइसा छात्र संगठन व एसएफआई कार्यकर्ताओं ने विवि गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही आइसा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। कहा मणिपुर सरकार मणिपुर में हिंसा व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में विफल साबित हुई है।

मौके पर आइसा कार्यकर्ता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित उछोली, छात्र संघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, समरवीर ने सभी अपराधियों की तत्काल शिनाख्त कर गिरफ़्तारी किए जाने, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे तथा हिंसा और बलात्कार की ऐसी तमाम घटनाओं की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच दल भेजे जाने की मांग की। दूसरी ओर एसएफआई श्रीनगर इकाई द्वारा मणिपुर में दो माह से चल रही हिंसा और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों और निर्वस्त्र किए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर आक्रोश जताया गया। कहा इस मामले में केंद्र सरकार, महिला व बाल विकास मंत्री, महिला आयोग और पुलिस प्रशासन लगातार चुप्पी साधे रहे। देश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं में इजाफ हो रहा है। मौके पर संगठन की श्रीनगर इकाई सचिव सवी सामवेदी, छात्र संघ कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट, चंदा रावत, नवल किशोर, काजल आदि मौजूद रहे।

Share this story