जय मां नन्दा : बंड क्षेत्र की मां नन्दा पहुची बटुला गांव : भक्तों ने की पुष्प वर्षा

गौचर / चमोली (ललिता प्रसाद लखेड़ा ) : विभिन्न पड़ावों में दिये माता की डोली ने भक्तों को दर्शन, बारिश के बीच भी कम नहीं हुआ नन्दा भक्तों का उत्साह मां नन्दा के भक्तों का उत्साह बारिश में भी कम नहीं हुआ है। बारिश की फुहारों के बीच मां नन्दा कैलाश जाने के लिऐ आगे बढ़ रही है। विभिन्न यात्रा पड़ावों में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बंड क्षेत्र के गांवों में जय मां नन्दा के जयघोष दिन भर गूंजते रहे।
रात्रि विश्राम के लिऐ मां नन्दा की डोली बटुला गांव पहुंच गई है। सुबह बिरही में होटल व्यवसाई तारेन्द दत्त थपलियाल के घर पर मां नन्दा की डोली की विशेष पूजायें आयोजित हुई। पुजारी मोती राम गौड़, राजेन्द्र प्रसाद, शिव प्रसाद, दिनेश, तोताराम, अशोक, कमलेश गौड़ ने मां नन्दा की विभिन्न पूजायैं संपन्न कराई। भक्तों ने माता को अर्ध्य लगाकर पूजा अर्चना की।
गांव - गांव में ध्यारिणों ने मां नन्दा को श्रृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मुगरी (मक्का), चावल आदि सामग्री भेंट की। इस मौके पर उमेश हटवाल, प्रदीप नेगी, दीपक पंत, अजय, रोविन पंवार, संजय नेगी, दिनेश, अंकित, सूरज, सावन, पारस, सौरभ आदि मौजूद रहे।
उधर दशोली और बधाण की मां नन्दा की डोलियां भी विभिन्न गांवों से होते हुवे दशोली की डोली नारंगी गांव और बधाण की डोली मथकोट गांव पहुंच गई है