भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना से प्रेरित होकर नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई मल्ली में हुआ महिला मंगल दल का गठन

भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण योजना से प्रेरित होकर नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई मल्ली में हुआ महिला मंगल दल का गठन

गौचर / चमोली। (ललिता प्रसाद लखेड़ा) नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई मल्ली ( गैरधार ) में महिला मंगल दल का गठन करते हुऐ भारत सरकार द्वारा संचालित नारी सशक्तिकरण सहित अनेक योजनाओं पर चर्चा की गई तथा कहा गया है कि सबका साथ सबका विकास से प्रेरित होकर ही हम महिलाओं ने महिला मंगल दल का गठन किया गया।

बैठक में नन्दा देवी महिला लोक विकास समिति के कार्यकर्ता संजय पनियाल ने नारी सशक्तिकरण व भारत सरकार की अनेक योजनाओं पर चर्चा करते हुये महिलाओं से उनका लाभ लेने तथा संगठित होकर गांव में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

नन्दा देवी महिला लोक विकास समिति के कार्यकर्ता संजय पनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में महिलाओं ने शांति और सुरक्षा सहित विकास कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन की संरक्षिका जस्सी देवी और सौंणी देवी ने बरात घर बनाने हेतु भूमि दान करने की घोषणा की। जिसका सभी महिलाओं द्वारा तालियां बजाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर हुई नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अंजली देवी, उपाध्यक्ष चंद्रा देवी, सुमन देवी, सचिव सावित्री देवी, वरिष्ठ सदस्य भावना देवी के अलावा सदस्य के रूप में अनीता देवी, जयन्ती देवी, राजेश्वरी देवी, कृष्ण देवी, सीता देवी, चम्पा देवी, पूजा देवी, बबली देवी, रजनी देवी, कबूतरी देवी, विमला देवी, दीपा देवी, सतेश्वरी देवी, हुक्मा देवी, राधा देवी, दीपमाला कमला देवी, यशोदा देवी, शांति देवी, देवेश्वरी देवी, गैणी देवी, पुष्पा देवी, अंजू देवी, जस्सी देवी, सौंणी देवी आदि बनाये गये।

Share this story