होली का त्योहार देता है एकता का संदेश : प्रीतम सिंह

होली का त्योहार देता है एकता का संदेश : प्रीतम सिंह

देहरादून। होली का त्योहार हम सभी को एकता का संदेश देता है। रंगों की कर तरह हमें भी एक दूसरे का साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। यह बात रविवार को नगर निगम के मालसी वार्ड में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कही। उन्होंने क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने के लिए आगे आना चाहिए। स्थानीय पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

सभी ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर, मांगलिक गीतों व भजन कीर्तन के साथ होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस लालचंद शर्मा, राजपुर वार्ड से पार्षद उर्मिला थापा, कुलवेन्द्र सिंह बोहरा, रोहित ठाकुर, प्रियांश छाबड़ा, निशांत कुमार, रविंद्र सिंह खरोला, गौरव गुलेरिया, रोहित क्षेत्री, नितिन भंडारी, सुंदर पुंडीर, मोहम्मद यासीन, नौशाद अहमद, इरफान अली, दुर्गेश गौतम, सौरव डुग्गु, विक्की कोहली, शुभम खरोला, निखिल खरोला, गौरव भंडारी आदि मौजूद थे।

Share this story