Haridwar : भगवान परशुराम जन्मोत्सव उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण समाज ने निकाली, भव्य शोभायात्रा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव उत्सव में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कई ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर घोड़े, रथ, भगवान की झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। शोभायात्रा शिव मंदिर शिवालिक नगर से प्रारंभ होकर भेल उपनगरी होते हुए, रानीपुर मोड़, परशुराम चौक होते हुए गोविंदपुरी श्री परशुराम घाट पर पहुँची। जहाँ पर शोभायात्रा का समापन भगवान परशुरामजी व माँ गंगा की आरती से हुआ। 

शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी को मानने वाले हजारों भक्तों तथा शहर के गणमान्य लोगों द्वारा बैंड बाजे, रथ, भगवान की झांकियों के साथ घोड़ों पर मोटरसाइकिल व पैदल इस शोभायात्रा में भाग लिया तथा समाज को सुख शांति एकता का संदेश दिया। भगवान  परशुराम जी के आदर्शों पर चलकर ही सभी समाज का विकास हो सकता है। इस यात्रा को सफल बनाने में शहर की कई संस्थाओं ने तन मन धन द्वारा सहयोग किया। 

इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से ब्राह्मण जागृति संस्था, ब्राह्मण कल्याण समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, श्री गंगा सभा, श्री परशुराम अखाड़ा, उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा, भूमिहार ब्राह्मण महासभा, त्यागी ब्राह्मण समाज, सर्व ब्राह्मण महासभा, धड़ा पंचायत फिराडियान यात्रा में शामिल रहे। 

ब्राह्मण जागृति संस्था के अध्यक्ष पंडित शिवकुमार शर्मा, सचिव संजय शर्मा, अधीर कौशिक, सुजीत शुक्ल, मनोज गौतम, राधेश्याम शर्मा, संजय पालीवाल, विकास तिवारी, नितिन गौतम, पदम प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, राजेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, बबलू त्यागी, हरीश शर्मा, यशोदा नंदन, राजीव शर्मा, सुशील त्रिपाठी, एमडी शर्मा, मनोज द्विवेदी, मनोज शुक्ला, मुकेश शर्मा, शंभू पंत, संदीप शुक्ला, केतन भारद्वाज, मुकेश शर्मा, सुनील पांडे, योगी रजनीश, विकास प्रधान, विवेक कौशिक, कपिल, कीर्ति भारद्वाज, प्रवीण कपिल, गोपाल, मनोज शर्मा,राजीव कौशिक, अनूप शुक्ला, यतेंद्र, दीपक भारद्वाज मोहित,विशाल शर्मा, हरि नारायण त्रिपाठी, विमला पांडेय, संदीप जोशी,विकास शर्मा,अनिल शर्मा,आशीष, उमेश पाठक, अनिल वशिष्ठ, रमेश पाठक, अरुण कांत शर्मा, ऋषभ शर्मा, विवेक तिवारी आदि सैकड़ों  विप्र बन्धुओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share this story