मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस.संधू ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
Mar 27, 2023, 22:03 IST

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस. संधू ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।