उत्साहपूर्वक एवं प्रभावशाली ढंग से मनाई गयी स्व0 पं0 सुरेंद्रनाथ शर्मा की जन्मशताब्दी

देहरादून : भगवान परशुराम मार्ग प्रकाश नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आज स्व0 पं0 सुरेंद्रनाथ शर्मा की जन्मशताब्दी मनाई गई। पं0 सुरेंद्रनाथ शर्मा ने सन 1953 में वैदिक ब्राह्मण सभा (पंजी.) की स्थापना की थी। उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं देहरादून के बाहर से ब्राह्मणो के सहयोग से भगवान राम-परशुराम मंदिर का निर्माण कराया।
गरीब बच्चों को भिक्षा हेतु उनके प्रयास से मंदिर में ही निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी थी। उनके स्वर्गारोहण के बाद "वैदिक ब्राह्मण सभा" ने श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय की स्थापना की जिससे ब्राह्मण बालकों को निःशुल्क आवास वस्त्रादि के साथ "सस्वर वेद पाठ" की शिक्षा दी जाती है।
विद्यालय उत्तराखंड शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर 26 गणमान्य व्यक्तियों या उनके परिवारजनों को जिन्होंने ब्राह्मण सभा एवं मंदिर निर्माण में सहयोग दिया था, मानपत्र, स्मृति चिन्ह एवं अलंकारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य पवन कुमार शर्मा ने की, संचालन ई० ओम प्रकाश वशिष्ठ ने किया।
धन्यवाद प्रस्ताव कार्यकारी सचिव गौरव बक्शी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग शामिल हुए।