डोईवाला में स्वच्छता के लिए निकाली जागरूकता रैली

ऋषिकेश। डोईवाला में हाईकोर्ट और जिला जज के निर्देश पर सफाई अभियान सप्ताह मनाया जा रहा है। शनिवार सुबह जनता जागरूक रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुये। शनिवार को तहसील से आरंभ रैली में सिविल जज डोईवाला मीनाक्षी दुबे के साथ कोर्ट कर्मचारी, परवादून बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल, डोईवाला पुलिस, फॉरेस्ट विभाग, नगरपालिका डोईवाला तथा तहसील प्रशासन के अलावा क्षेत्रवासियों ने रैली में भाग लिया। रैली का उद्देश्य जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
रैली डोईवाला तहसील से शुरू होकर मिस्सरवाला, चांदमारी, प्रेमनगर बाजार, डोईवाला चौक होते हुए ऋषिकेश सॉन्ग नदी पुल पर समाप्त हुई। सिविल जज मीनाक्षी दुबे ने लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में डालने की अपील की। उपजिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा की स्वच्छता के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिस प्रकार से आज प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, वृक्षारोपण करने की जरूरत है।
परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा के लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। संडे को भी डोईवाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि पालिका का प्रयास है कि क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जाये। लोग कूड़ा कूड़ेदान में डाले। मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा, सह सचिव अशरफ अली, अधिवक्ता सुरेश चंद्र भट्ट, संदीप जोशी, साकिर हुसैन, भव्य चमोला, आरपी नेपाली, सुमित, राजीव, मोइन, निधि, अभिषेक, जसवंत, अमीर, चीनू, विजय बिष्ट, प्रशांत खत्री, कविता बोरा, सचिन रावत आदि मौजूद रहे।