अब्दुल अतीक प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सयुंक्त महामंत्री गढ़वाल मनोनीत

अब्दुल अतीक प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सयुंक्त महामंत्री गढ़वाल मनोनीत

नई टिहरी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर प्रदेश संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में टिहरी जनपद निवासी वरिष्ठ व अनुभवी  निवर्तमान प्रदेश मंत्री श्री अब्दुल अतीक को पदोन्नत करते हुए प्रदेश सयुंक्त महामंत्री (गढ़वाल) के पद पर मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनयन पर प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, सुभाष कोहली प्रदेश उपाध्यक्ष, माधव सेमवाल, राकेश कुमार डिमरी, उपेन्द्र असवाल, ईश्वरी मैखुरी, टिहरी गढ़वाल जिला ध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कंडारी, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल जिला कोषाध्यक्ष  मायाराम थपलियाल, यमुनाघाटी के जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह रावत सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share this story