भाजपा सरकार में हों रहे भर्ती घोटालों के विरोध में गौचर नगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार का पुतला दहन किया

गौचर/चमोली(ललिता प्रसाद लखेड़ा) : 8 जनवरी को लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के बिरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा जी के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है चाहे वह बिधानसभा भर्ती घोटाला है या यूके एस एस सी भर्ती का मामला हो और अभी अभी पटवारी भर्ती का मामला हो जब सरकार इन पर अंकुश नहीं लगा पा रही है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उत्तराखण्ड में कानून नाम की चीज नही दिख रही। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सी बी आई जांच की मांग नही कर रही, कही ना कही सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। जब तब तक सरकार सीबीआई जांच नही करवा देती तब तक हम सड़कों पर उतरने का काम करेंगे और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड फेंकने का काम करेंगे।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बिजय प्रसाद डिमरी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, एम एल राज, लीला रावत, भजनी बिष्ट, प्रदेश सचिव ताजबर कनवासी, प्रदेश यंगब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, मनोज नेगी, सन्तोष कोहली, मदन लाल टमटा, यंगब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव सुनील शाह, सन्दीप नेगी, शिवलाल भारती,पूरण नेगी, तारा ,हरीश कुमार, महांबीर नेगी नागेन्द्र रावत, उमराव सिंह नेगी,गौरव कपूर, जय नेगी, अभिषेक भण्डारी, दिनेश बर्तवाल,ताजबर बिष्ट, मौजूद रहे।