झील के बढ़े जलस्तर से हो रही परेशानी : जोत सिंह
नई टिहरी। धनोल्टी विधानसभा के जौनपुर ब्लाक मुख्यालय के विभिन्न गांव का भ्रमण करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश सरकार ने टिहरी बांध की झील का जलस्तर 830 मीटर कर दिया है। जिससे झील क्षेत्र से सटे थौलधार ब्लॉक के सरोट गांव के अनुसूचित परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं।
यह मकान झील के जलस्तर 835 मीटर से बाहर होने के कारण इनको सरकार की तरफ से कोई प्रतिकर नहीं दिया गया है। वर्तमान में झील का जलस्तर बढऩे से भूमि कटाव हो रहा है, मकान खतरे की जद में आ गए हैं। उन्होंने पीडि़त परिवार को मुआवजा व अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की।
कहा कि टिहरी बांध झील का जलस्तर 820 मीटर से ऊपर न किया जाय। झील क्षेत्र के किनारे बैरिकेडिंग की जाए व सडक़ के किनारे क्रैश बैरियर लगाए जाए। जिससे सडक़ दुर्घटना में वाहन झील में न समायें। झील क्षेत्र में वाहन दुर्घटना होने की स्थिति में झील में बचाव कार्य करने के लिए पनडुब्बी तैनाती की मांग भी की।