Vastu Tips : भूलकर भी घर की इस दिशा में न रखें तुलसी का पौधा

Vastu Tips For Tulsi : तुलसी का पौधा घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। तुलसी के पौधे को रखने के कुछ विशेष नियम होते हैं जिनका पालन न करने पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है। हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है।
यह पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। तुलसी के पौधे को भगवान कृष्ण का रूप माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा करना बहुत ही शुभ होता है।
ज्योतिष और वास्तु दोनों के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर में सुख-समृद्धि लाता है। हालांकि तुलसी के पौधे को रखने के कुछ खास नियम होते हैं और इनका पालन न करने पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है।
आइए जानते हैं तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए :
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं
वास्तु के अनुसार तुलसी के पौधे के लिए पूर्व दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। अगर घर में पूर्व दिशा में जगह की समस्या है तो इसे उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
इस दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए
तुलसी को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा को पितृ दिशा माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से अशुभ प्रभाव पड़ता है। तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में रखने से घर में आर्थिक हानि होती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। तुलसी के पौधे के पास केले का पौधा लगाना शुभ होता है।