भाजपा में ही होता है महिलाओं का सम्मान : अग्रवाल

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ही महिलाओं का सम्मान होता है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को देवतुल्य की संज्ञा दी गई है। बुधवार को छिद्दरवाला में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा रायवाला मंडल अध्यक्ष समा पंवार के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा।
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ दिए। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष समा पंवार ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को उचित सम्मान नहीं मिलता है। महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। कहा कि भाजपा के सिद्धांत, रीति-नीतियों और अनुशासन को देखते हुए महिलाएं कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं।
भाजपा में शामिल होने वालों में कमलेश बिष्ट, संजना भंडारी, जया धीमान, शिवानी विश्नोई, विमला नैथानी, रजनी रावत, कमलेश बिष्ट, संगीता असवाल आदि रहीं।