निशंक ने किया सतपुली में महाराज के लिए प्रचार
पौड़ी। चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली में भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थन में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। जनसभा में रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि जनता की एक वोट से मोदी और योगी ने रामजन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर बना दिया।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। झूठा प्रचार कर सत्ता पर काबिज होने वाली पार्टी कांग्रेस से अब जनता का मोह भंग हो गया है और प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले पांच सालों में विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किए हैं जिसकी पुस्तिका भी निकाली गई है।
उन्होंने कहा कि सतपुली, स्यूसी झील सहित 6 पंपिंग योजनाओ की वित्तीय स्वीकृति हो गयी है। विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, डा. जेपी सेमवाल, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह रावत, वेद प्रकाश वर्मा, सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, कुसुम खंतवाल, इंद्र जुयाल, ममता ध्यानी, बेबी खंतवाल, चन्द्रकला आर्य, मीना धस्माना आदि शामिल थे।