सेहत के लिए रामबाण है इस पत्ती का रस, नहीं पड़ेगी किसी दवा की जरूरत

गिलोय के स्वास्थ्य लाभ गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसका सदियों से भारतीय चिकित्सा में उपयोग किया जाता रहा है। गिलोय का मतलब संस्कृत में अमृत होता है। गिलोय को अमृत इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
गिलोय के तने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसकी जड़ के भी कई फायदे हैं। गिलोय का उपयोग जूस, पाउडर या कैप्सूल के रूप में किया जाता है। गिलोय का काढ़ा भी बनाकर पिया जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
गिलोय का उपयोग भारत में कई वर्षों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। यह इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और ब्लड शुगर लेवल को सही रखने जैसी कई समस्याओं में फायदेमंद है। गिलोय का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आज हम आपको गिलोय के फायदे बताते हैं।
पाचन
पाचन सही करे गिलोय पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह पाचन क्रिया को ठीक करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
दमा
गिलोय दमा के मरीजों के लिए रामबाण है। गिलोय का उपयोग अस्थमा से संबंधित समस्याओं जैसे सीने में जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, खांसी आदि के लिए किया जाता है। ऐसी स्थिति में रोगी को गिलोय की जड़ चबाने या गिलोय का रस पीने की सलाह दी जाती है।
गठिया
गिलोय में सूजन-रोधी और गठिया-रोधी गुण होते हैं, जो गठिया के इलाज और इसके लक्षणों से राहत दिलाने में मदद करते हैं। जोड़ों के दर्द के लिए गिलोय के तने वाले हिस्से को दूध में उबालकर इसका सेवन किया जाता है। इससे गठिया में लाभ होगा।
मधुमेह
मधुमेह के रोगियों के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद होती है। गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक दवा के रूप में कार्य करता है और मधुमेह के उपचार में मदद कर सकता है।
हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए इसका जूस पीना फायदेमंद होता है। इसके रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अलावा यह बुखार से भी राहत दिलाता है।
कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
गिलोय कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वस्थ लिपिड स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
गिलोय उच्च कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार विषाक्त पदार्थों को हटाकर शरीर में उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है।