Summer Drink: गर्मियों में स्वाद और सेहत से भरपूर है बनाना शेक, इस आसान तरीके से झटपट बनाएं
अगर आप भी कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग चाहते हैं तो बनाना शेक बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं घर पर बनाना शेक बनाने की आसान विधि।
May 1, 2023, 13:00 IST

गर्मी के मौसम में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में बनाना शेक की डिमांड काफी बढ़ जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.
अगर आप भी कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग चाहते हैं तो बनाना शेक बना सकते हैं. आइए आपको बताते हैं घर पर बनाना शेक बनाने की आसान विधि।
बनाना शेक सामग्री
- केला – 2
- शहद – 1 टेबल स्पून
- गुड़ – 1 टेबल स्पून
- सूखे मेवे – बादाम
- किशमिश
- काजू
- कच्चा दूध – 2 कप
- बर्फ
इसे बनाने का तरीका
सबसे पहले केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर जार में डाल दें।
चीनी और शहद को एक साथ मिक्सी में पीस लें।
इसके बाद दूध को मिक्सर जार में डाल दीजिए और मिक्सर को 2 मिनिट तक चला लीजिए.
आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स और कटे हुए मेवे भी डाल सकते हैं.
बनाना शेक में हमेशा कच्चा दूध मिलाएं।
अगर आपको मीठा पसंद नहीं है तो चीनी का इस्तेमाल न करें क्योंकि केला पहले से ही मीठा होता है।