रामनवमी।। रविवार को वीर सावरकर संगठन ने निकाली श्रीराम यात्रा दुपहिया वाहन रैली और पद यात्रा
देहरादून। रामनवमी के मौके पर रविवार को वीर सावरकर संगठन ने श्रीराम यात्रा दुपहिया वाहन रैली और पद यात्रा निकाली। जिसमें पदयात्रा कर देश व समाज को भगवान राम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।
रैली शिवाजी धर्मशाला से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, पीपल मंडी, नेताजी चौक, झंडे जी दरबार साहिब, पृथ्वीनाथ मन्दिर, सहारनपुर चौक होते वापस शिवाजी धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर व्यापारी ने यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। इस मौके पर संगठन मंत्री अतुल धीमान, धनिराम सक्सेना, संजीव गोयल, सर्वेश त्रिपाठी, प्रतिक गर्ग, बलवंत सिंह, मुकेश बिष्ट, गौरव चौहान, हिमाशु डबराल, पूनित कौशिक, राकेश कुमार, इन्द्रजीत यादव, लवकुश गुप्ता, मेनपाल, विनय निशाद, सुरज, विवेक, अनिकेत नेगी, राजीव पठान, रमेश चन्द, प्रदीप सिरोही, मनोज, मूलचन्द कश्यप, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
RNS/DHNN