उद्घाटन।। कैंट विधायक सविता कपूर ने कौलागढ़ के दीनदयाल उपाध्याय नगर में सबमर्शिबल मोटर पंप का किया उद्घाटन
देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर ने कौलागढ़ के दीनदयाल उपाध्याय नगर में सबमर्शिबल मोटर पंप का उद्घाटन किया। विधायक सविता कपूर ने कहा कि दीन दयालनगर में पेयजल समस्या थी और क्षेत्रवासी की मांग के अनुरूप स्व. हरबंस कपूर ने पंप स्वीकृत कराया था और आज पंप की शुरुआत हो गई है, इसके लगने से क्षेत्र में पानी का संकट दूर होगा।
इस मौके पर पार्षद समिधा गुरुंग, शरद शर्मा, अभिषेक शर्मा, सुदर्शन बिष्ट, पवन डबराल, सुमित पांडेय, दीपक अग्गरवाल, सहायक अभियंता निशा गौतम, मोनिका बिष्ट, रविन्द्र कुमार, बबलू कुमार, देवकी बिष्ट मौजूद रहे।
वहीं, विधायक सविता कपूर मछली तालाब में वाल्मीकि जयंती की उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल विजेंद्र थपलियाल, रविंद्र वाल्मीकि, आतरी ध्यानी, लीला राणा, गीता बागड़ी, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
RNS/DHNN